पूर्व से देखने पर सूर्य के समान गोल और पश्चिम से देखने पर दिखती है आधे चंद्रमा के समान

आपने तरह-तरह की झीलें देखी होंगी और सभी में कुछ न कुछ अंतर होता है जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान देता है जैसे कुछ झीलों का पानी काफी खारा होता है तो कुछ का एकदम मीठा पानी होती है। दुनिया में कुछ झीलें ऐसी भी हैं जिनका पानी गर्म रहता है और वहां से धुआं निकलता रहता है।

इन सभी से अलग हम आपको यहां एक ऐसी झील के बारे में बता रहे हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत है ही इसी के साथ इसकी अनोखी बनावट लोगों को यहां आने पर मजबूर कर देती है। इस झील की अनोखी खासियत ये है कि अलग-अलग जगहों से देखने पर इसका आकार बदल जाता है। आप भी जरूर जानना चाहेंगे इस अनोखी झील के बारे में तो आइए आपको बताते हैं.....
 
हम बात कर रहे हैं ताइवान की बहुत ही खूबसूरत झील सनमून लेक की। सनमून लेक की खास बात ये है कि आप इसे अलग-अलग दिशाओं से देखेंगे तो इसका आकार आपको अलग-अलग दिखाई देगा। यह झील चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है आपको बता दें कि अगर आप पूर्व दिशा से इस झील को देखेंगे तो ये आपको सूर्य के समान गोल दिखाई देगी । वहीं अगर आप पश्चिम दिशा में जाकर इस झील को देखेंगे तो इसका आकार आपको आधे चंद्रमा के समान दिखाई देगा। सूरज और चंद्रमा के आकार की तरह दिखने के कारण ही इस लेक का नाम सनमून लेक रखा गया है।