सपा समर्थक दीपक सिंह कुशवाह ने फायरिंग की, समर्थक गिरफ्तार, लहार में बूथ पर कब्जे का प्रयास

सपा समर्थक दीपक सिंह कुशवाह ने फायरिंग की, समर्थक गिरफ्तार, लहार में बूथ पर कब्जे का प्रयास

भिंड
विधानसभा के जनपद पंचायत कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र 122, 120 पर मतदाताओं को डराने के उद्देश्य से सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह के समर्थक दीपक सिंह कुशवाह ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा प्रत्याशी के परिवार के लोग पुलिस से उलझ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें शंट कर दिया। 

उधर लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मछंड में पोलिंग बूथ पर उपद्रव कर केंद्र पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। यहां मशीन तोड़े जाने की खबर भी है।