राजधानी में 1456 कोरोना मरीज मिले, घर पहुंच लगा रहे अब टीका

राजधानी में 1456 कोरोना मरीज मिले, घर पहुंच लगा रहे अब टीका

भोपाल
राजधानी में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से फैल रही है। आज शहर में करीब 1456 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। गत दिवस यह आंकड़ा 824 था। एक दिन में ही 600 से अधिक कोरोना पेशेंट बढ़ने के कारण प्रशासन ने सख्ती करते हुए पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। वहीं, शहर में बीते 24 घंटे में रिकार्ड 5 कोरोना मरीजों की मौत होना बताया जा रहा है। ऐसे में राजधानी में अब तक 66099 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं।  

जिला प्रशासन ने टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का काम बढ़ा दिया है। प्रशासन के निर्देश पर शहर में तेजी से वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। आला अधिकारियों के निर्देश पर अब शहर में बीमार और वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ मरीजों और बुजुर्गों के उनके घर जाकर टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के गोविंदपुरा इलाके के वार्ड 71 स्थित राशि कान्वेंट स्कूल के पास रहने वाली 86 वर्षीय वंदना राय के घर जाकर वैक्सीनेशन किया गया। वे सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ थीं। एएनएम डॉली स्मिथ की टीम यहां पहुंची और उन्होंने वंदना राय को वैक्सीन लगाया।