मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया चांदनी का पौधा

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया चांदनी का पौधा

मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज स्मार्ट उद्यान में चांदनी का पौधा लगाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा उपस्थित रहे। सीएम चौहान ने इस अवसर पर कहा कि परिजन की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर लगाएं पौधे। प्रत्येक परिवार पौधे लगाए। मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाए जाएं। हर व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर अवश्य पौधे लगाए। इसी तरह परिवार के दिवंगत सदस्य की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर पौधे लगाए जाएं।