मातृ वंदना योजना का लाभ अब 60 दिन में
भोपाल
महिला बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन करने के साठ दिन के भीतर योजना का लाभ मिल जाएगा। राज्य सरकार ने इसे लोक सेवा गारंटी के दायरे में शामिल किया है। अभी तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कोई समयसीमा तय नहीं थी इसके चलते आम नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करते परेशान हो रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक यह शिकायत पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने इसके लिए समयसीमा तय करने को कहा था। अब लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने इसे लोक सेवा गारंटी के दायरे में शामिल कर लिया है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में परियोजना अधिकारी साठ दिन में इस सेवा को प्रदान करेंगे। यदि समयसीमा के भीतर सेवा का लाभ नहीं मिलता है तो जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के पास अपील की जा सकेगी। वे पंद्रह दिन के भीतर इसका निपटारा करेंगे। वहां भी समयसीमा में निपटारा नहीं होने पर कलेक्टर के पास द्वितीय अपील की जा सकेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 