बैलेंस सीट के अभाव में फिक्स नहीं होगी कालेजों की फीस, काउंसलिंग से बाहर होने से जीरो हो जाएंगे कालेज में प्रवेश

बैलेंस सीट के अभाव में फिक्स नहीं होगी कालेजों की फीस, काउंसलिंग से बाहर होने से जीरो हो जाएंगे कालेज में प्रवेश

भोपाल
प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति को भोपाल के 100 सहित सूबे के 350 कालेजों की आगामी तीन सत्र 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की फीस निर्धारित करना है। कालेज फीस निर्धारित करने 30 अप्रैल तक फीस कमेटी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में बैलेंस सीट नहीं होने पर कालेजों की फीस निर्धारित नहीं की जाएगी, जिससे वे काउंसलिंग में भागीदारी नहीं कर पाएंगे। इससे कालेजों में जीरो प्रवेश रह जाएंगे।

फीस कमेटी ने आगामी तीन सत्रों की फीस निर्धारित करने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अभी फीस कमेटी को ज्यादा संख्या में आवेदन नहीं मिले हैं। फीस कमेटी को वर्तमानमें सूबे के प्रोफेशनल कोर्स में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, विधि, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग और मेडिकल के साथ एनसीटीई कोर्स संचालित करने वाले करीब 350 कालेजों की फीस निर्धारित करना है। इसमें करीब 100 कालेज भोपाल में संचालित हो रहे हैं।

फीस तय कराने के लिए कालेज फीस कमेटी में तीस अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नहीं करने की दशा में कालेजों अपनी वर्तमान सत्र की सीए से आडिट की गई बैलेंस सीट प्रस्तुत करना होगी। बैलेंस सीट के अभाव में कालेजों की फीस निर्धारित नहीं की जाएगी। फीस निर्धारित नहीं करने की दशा में कालेज आगामी सत्र में प्रवेश कराने वाली काउसंलिंग में भागीदारी नहीं कर पाएंगे, जिससे कालेज प्रवेश देने से वंचित रह जाएंगे।

पिछले साल की बैलेंस सीट होगी मान्य
कई कालेजों ने सीए से आडिट कराकर कर बैलेंस सीट तैयार नहीं कराई है। वर्तमान सत्र की बैलेंस सीट के अभाव में वे फीस कमेटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें उन्हें पिछले साल की बैलेंस सीट कमेटी के सामने प्रस्तुत करना होगी। वे पिछले साल की भी बैलेंस सीट प्रस्तुत नहीं पाते हैं, तो कालेज की फीस निर्धारित नहीं की जाएगी। उन्हें प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।  

वर्जन
आगामी तीन सत्रों की फीस निर्धारित करने आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं। बैलेंस सीट के अभाव में फीस निर्धारित नहीं होगी। फीस तय कराने कालेज गत वर्ष की बैलेंस सीट प्रस्तुत कर सकते हैं।
रविंद्र आर कान्हेरे
अध्यक्ष, फीस कमेटी