मध्यप्रदेश में 2008 और 2013 की अपेक्षा कांग्रेस मजबूत हुई पर भाजपा हमसे बहुत मजबूत संगठन: दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश में 2008 और 2013 की अपेक्षा कांग्रेस मजबूत हुई पर भाजपा हमसे बहुत मजबूत संगठन: दिग्विजय सिंह

भोपाल
 अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन चुनाव से पहले हिन्दुत्व का मुद्दा गर्म हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस के पूर्व मउक्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से संघ पर हमला बोला किया और खुद को हिन्दू विरोधी बताए जाने पर कहा, मैं हिन्दू हूं, लेकिन मैं ये नहीं मानता कि आरएसएस हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करता है। दिग्विजय सिंह ने कहा, मेरे घर में नौ मंदिर हैं और मैं खुद एकादशी पर उपवास करता हूं। इसके सथा ही सिंह ने अपने नर्मदा परिक्रमा का जिक्र करते हुए कहा, मैं इस देश के उन कुछ नेताओं में से एक हूं जिन्होंने 3,100 किलो मीटर की नर्मदा परिक्रमा की है। मैंने आरएसएस और बीजेपी पर कई हमले किए हैं जिस कारण से मुझे टारगेट किया जा रहा पर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।


मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पारी पूरी: मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा कौन होगा इस सवाल के जबाव में दिग्विजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में अपना सीएम घोषित नहीं किया था। हालांकि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को इंकार किया। सिंह ने कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक पारी पूरी कर चुक हैं। अब दूसरों को मौका मिलना चाहिए।


बीजेपी का चुनावी एजेंडा है राम मंदिर: राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, राम मंदिर का मुद्दा बीजेपी का एकमात्र एजेंडा है इस देश की राजनीति को सांप्रदायिक बनाने का। भाजपा वाले जब भी चुनाव लड़ते हैं, वे हिंदू-मुस्लिम या भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि 25 नवंबर को अयोध्या में एक बड़ी रैली आयोजित कर रहे हैं और 28 तारीख को एमपी में मतदान है। सभी न्यूज चैनल इस रैली को 24 घंटों तक चलाएंगे। अब यह चुनाव से तीन दिन पहले सार्वजनिक डोमेन में राम मंदिर मुद्दे को लाने का एक स्पष्ट प्रयास है।

एमपी में किसकी सरकार: मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी इस सवाल के जबाव में सिंह ने कहा, मुझे उस संगठनात्मक रूप से स्वीकार करना होगा, वे हमारे मुकाबले बहुत मजबूत हैं। कांग्रेस एक कैडर आधारित पार्टी नहीं है। यह मूल रूप से एक आंदोलन है। मैंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों की उम्मीदवारों की सूची देखी है और मैं मध्य प्रदेश के आसपास रहा हूं। इस बार कांग्रेस के लिए एक मजबूत समर्थन है 2013 या 2008 की तुलना में काफी बेहतर। कांग्रेस सत्ता में वापस आ रही है।