पुलिस अफसर के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश में लिखी अजीबोगरीब बातें
भोपाल
पुलिस अफसरों और जवानों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश में पुलिस मुख्यालय ने अजीबोगरीब बातें लिख दी है। इस आदेश में लिखा गया है कि छुट्टी के दौरान अन्यत्र घुमने के फलस्वरूप संबंधित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनका परिवार संक्रमित हो सकता है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा से जारी हुआ है।
पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश भोपाल, इंदौर के डीआईजी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, बटालियनों के कमांडेंट और रेल पुलिस अधीक्षकों को भेजा है।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस कर्मियों के अवकाश और अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए आगामी आदेश तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबी अवधि के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाये। अति आवश्यक कारणों पर ही अवकाश के कम से कम समय के लिए अवकाश स्वीकृत किए जाएं। अवकाश के दौरान अन्यत्र घूमने के फलस्वरूप संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एवं उनका परिवार संक्रमित हो सकता है। इस संबंध में भोपाल और इंदौर के डीआईजी सहित जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने अफसरों को हिदायत देंगे।
bhavtarini.com@gmail.com
