परिवहन मंत्री राजपूत करेंगे नये आरटीओ भवन का मुआयना

परिवहन मंत्री  राजपूत करेंगे नये आरटीओ भवन का मुआयना

 भोपाल

परिवहन एवं राजस्व मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत सोमवार को कोकता में नव-निर्मित आरटीओ भवन का दोपहर एक बजे मुआयना करेंगे। उल्लेखनीय है कि आरटीओ का नया भवन पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। मंत्री  राजपूत ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन का शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा।