गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने टी स्टॉल पर पी चाय
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को सायंकाल एम.पी. नगर जोन-1 में प्रेस कॉम्पलेक्स क्षेत्र में मेल-मुलाकात की। उन्होंने सड़क किनारे मौजूद उमाशंकर शर्मा के टी. स्टॉल पर रुककर आसपास के ठेले खोमचे वालों से चर्चा कर उनके हालचाल जाने। शर्मा के आग्रह पर मंत्री डॉ. मिश्रा ने चाय भी पी।
bhavtarini.com@gmail.com 