केंद्र सरकार ने घोषित किया टीबी मुक्त जिला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया पदक

केंद्र सरकार ने घोषित किया टीबी मुक्त जिला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया पदक

भोपाल
अगले पांच सालों में 2025 तक पूरे देश को टीबी की बीमारी से मुक्त किए जाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया है। मप्र में भी इसको लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। प्रदेश के छह जिले टीबी मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा गया था। इनमें से बैतूल को केन्द्र सरकार ने टीबी मुक्त जिला घोषित किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने दिल्ली में वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्टेट टीबी आॅफीसर डॉ. वर्षा राय को कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मॉडल)  प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की के अनुसार बैतूल, सीहोर, नरसिंहपुर, उमरिया, हरदा और अलीराजपुर जिलों में टीबी के मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। सीटीडी, डब्ल्यूएचओ, एनआईई, मेडिकल कॉलेजों के पीएसएम विभागों के द्वारा किए गए सर्वे में भी  इन जिलों में टीबी के मामलों में काफी कमी देखी गई। बैतूल की बात करें तो यहां टीबी की बीमारी के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। प्रदेश के दूसरे जिलों में यदि प्रति लाख 44 केस का औसत रहा तो आने वाले समय में ये जिले टीबी मुक्त घोषित हो सकते हैं।