किसानों के विरुद्ध बकाया की जानकारी आॅनलाईन करेगा जलसंसाधन विभाग
भोपाल
जलसंसाधन विभाग प्रदेशभर के किसानों के विरुद्ध बकाया राशि की जानकारी का कम्प्यूटराईजेशन कराकर जिलेवार जानकारी आॅनलाईन कराएगा। वित्त विभाग के निर्देश पर जलसंसाधन विभाग यह कवायद कर रहा है। आॅनलाईन बकाया की जानकारी आने के बाद किसानों से वसूली में आसानी होगी और बकाया राशि की मानीटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए किसानों कोे समय-समय पर रिमाइंडर नोटिस जारी कर वसूली की जाएगी।
ग्राम पंचायतवार जानकारी भी एकत्रित की जा रही है। जानकारी आने के बाद ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले राज्य वित्त आयोग के अनुदान की राशि से बकाया राजस्व का समायोजन किया जाएगा। इसी तरह नगरीय निकायों से बकाया राजस्व की नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतवार जानकारी बुलाई जा रही है। जानकारी आने के बाद नगरीय निकायों को उपलब्ध कराये जा रहे अनुदान से उनकी बकाया राजस्व की राशि का समायोजन कराया जाएगा।
वित्त विभाग ने जलसंसाधन विभाग के सभी मैदानी कार्यालयों के पीडी एकाउंट में जमा राशि की जानकारी भी मांगी है।
bhavtarini.com@gmail.com 