इन्वेस्ट करने का झांसा देकर लाखों ठगे
भोपाल
टीटी नगर इलाके में होटल के कर्मचारी को लग्जीरियस लाइफ स्टाइल दिखाकर एक शातिर जालसाज ने उसे 14 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी युवक ने उसे विदेश करेंसी में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर रकम हड़पी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अमानत में ख्यानत समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राहुल यादव पुत्र सुरेश यादव (29) न्यू मार्केट के होटल सार्थक के रिसेप्शन में काम करते हैं। होटल में आयुष आर्यन नाम का व्यक्ति अक्सर ही रुकता था इस कारण से राहुल की उससे जान-पहचान हो गई। आयुष कई-कई दिनों तक होटल में रुकता था। इस दौरान वह खुले हांथ से पैसे खर्च करता था।
कई बार तो होटल के बिल के अलावा एक लाख रुपए तक वह खर्च कर देता था। इस दौरान दोनों की अच्छी पहचान होने लगी। तभी आयुष ने राहुल को बताया कि वह विदेशी करेंसी में निवेश कर लाखों रुपए महीने कमाता है, इसलिए इतनी आलीशान जिंदगी जीता है। उसने राहुल को भी विदेशी करेंसी में पैसे निवेश करने का लालच दिया। उसने कहा कि कुछ ही समय में तुम्हारे पैसे दोगुना से तीन गुना तक हो जाएंगे। राहुल उसके झांसे में आ गया तथा उसने चैक व कैश के जरिए करीब 14 लाख रुपए निवेश कर दिए। कई महीनों करीब 6 महीने तक उसके पैसे जब उसे वापस नहीं मिले तो उसने आयुष से पैसे वापस मांगना शुरू कर दिया।
आयुष उसके साथ लगातार टालमटोली करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर राहुल ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने आयुष के खिलाफ अमानत में खयानत तथा धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आयुष मूलत: बिहार का रहने वाला है। उसने भोपाल में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। यहां रहकर वह लोगों को झांसे में लेक ठगी कर लाखों रुपए होटल में बर्बाद करता है। उसने कई और लोगों को भी लाखों रुपए का चूना लगाया है।
bhavtarini.com@gmail.com 