आंधी तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि, चारों तरफ बिछी बर्फ की चादर
खंडवा
शहर सहित जिलेभर में मौसम ने करवट बदली है। आंधी तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। बर्फबारी के बाद कश्मीर सा नजारा दिखा है।
जिले के पंधाना में आंधी तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। ग्राम जामटी और बोरगांव बुजुर्ग में 25 ग्राम से ज्यादा वजन के ओले गिरे जबकि 10 मिनट तक ये ओलावृष्टि जारी रही। किसानों की अरबी, प्याज, अदरक और गेहूं की फसल बर्बाद हुई है।
अचानक मौसम ने करवट ली। जहां बोरगांव बुजुर्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई । ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि अचानक सड़कों पर सफेद बर्फ की चादर चढ़ गई। चारों तरफ सफेद बर्फ की ज्यादा नजर आ रही थी। कई जगह ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि अचानक घरों की छत सफेद बर्फ की चादर से ढंक गई। बेमौसम बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां ओलावृष्टि की वजह से फसलों को भी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। क्योंकि यह वह समय होता है जहां किसान अपने गेहूं की फसल काटता है। लेकिन, बेमौसम बारिश ने इस फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया।
bhavtarini.com@gmail.com
