फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा

फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा

भारत में युवा फिट तो भारत फिट : राजेश सिंह चंदेल

khemraj morya शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण मप्र शासन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में दिनांक 15/08/2020 से 02/10/2020 तक फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के मार्गदर्शन में माधव राव सिंधिया जिला खेल परिसर के आवासीय खिलाडिय़ों एवं हॉकी फीडर सेंटर के खिलाडिय़ों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर आज प्रात: 7 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड से होते हेतु माधव चौक पर समाप्त हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन का सांकेतिक दौड़ सफलतापूर्वक पूर्ण की। फिट इण्डिया फ्रीडम रन शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है। दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल ने रवाना किया। इस अवसर पर श्री चन्देल ने युवाओं से आह्मन किया कि आज विश्व में भारत देश युवाओं का देश है भारत के युवा फिट रहेंगे तो भारत देश फिट रहेगा। कोरोना काल में सभी को इम्युनिटी बनाये रखने के लिये अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शमिल किया जाना आज के समय की मांग है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पाण्डे, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी, शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, राघवेन्द्र चौधरी के साथ खेल विभाग के कर्मचारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।