जिसने गांधी को नहीं जाना, उसने भारत को नहीं जाना: महंत

जिसने गांधी को नहीं जाना, उसने भारत को नहीं जाना: महंत
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महंत ने कहा कि गांधी जी हमारे जन्मदाता हैं, जिसने गांधी जी को नहीं जाना उसने भारत को नहीं जाना। हम तो भाग्यशाली हैं कि हम गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर गरीब, किसानों और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा कर रहे हैं।