...ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे, शिवराज चाहिए तो गोविंद को जिताइए: मुख्यमंत्री

...ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे, शिवराज चाहिए तो गोविंद को जिताइए: मुख्यमंत्री

जनता की सेवा करने हमेशा रहूंगा तत्पर: गोविंद सिंह राजपूत

anil dubey सागर, 55 हजार करोड़ की कर्जमाफी 6 हजार करोड़ पर सिमट गई। अर्थात कमलनाथ ने खोदा पहाड़ और निकली चुहिया और वो भी मरी हुई। अब उस की पूछ पकडकर कर्जामाफी-कर्जामाफी की रटना लगाए हुए हैं। बंगाल का यह जादू अब मध्यप्रदेश में नही चलेगा। अरे ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सुरखी उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में राहतगढ़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ कर्जामाफी के नाम पर किसानों के सर पर ब्याज और बांध गए लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नही है ब्याज की ये गठरी मामा उतारेगा। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों को फसलों का बोनस मिला क्या? फसल बीमा मिला क्या? नौजबानों को रोजगार मिला क्या? बेरोजगारों को भत्ता मिला? सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त कर ली। सबकी भलाई सबके कल्याण के लिए जो भाजपा की योजनाएं थी। उनको बंद कर दिया। हमने लैपटॉप दिए, बच्चों की फीस भरवाई। उद्योगपति ने वह भी बंद कर दी। 51 हजार शादियों में देने का वचन दिया लेकिन धेला नही दिया। गरीब बहनों के लडुवा भी छीन लिए और तो और कमलनाथ ने कफन के भी मिलने वाले 5 हजार छीन लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 महीने सुरखी के लिए 500 करोड़ के विकास कार्य यह तो अभी ट्रेलर है,पिक्चर अभी बाकी है। हम कमलनाथ जैसे रौतेला मुख्यमंत्री नही जो हमेशा पैसा नही है पैसा नही है रोते रहे। हम मामा है, हमारे पास विकास के लिए खूब पैसा है। सुरखी के विकास मे कोई कमी नही आएगी। जनता को कोई तकलीफ नही आने दूंगा। इसलिए जो कांग्रेस की भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर आए हैं ऐसे गोविंद सिंह को जिताइए। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि वह जब तक विपक्ष के विधायक रहे रहली में 20 साल तक विकास नहीं करा पाए लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार बनी विकास की कोई कमी नही रही। गोविंद सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ है लेकिन अब गोविंद सिंह भी भाजपा के सरकार भी भाजपा की और दिल्ली में भी सरकार भाजपा की अर्थात सुरखी में विकास की गंगा बहनें का समय आ गया है। प्रत्याशी मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि यह चुनाव सुरखी के विकास का पहिया जो थम गया था उसे गति पकड़ाने का है। 25 साल के पारिवारिक संबंध कभी झूठे नहीं होते। मेरा पूरा परिवार सुरखी की जनता की सेवा में रहता है। मेरे साथ हजारों लोग जो कांग्रेस में थे, अब भाजपा से जुड़ गए हैं। आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगा। सभा को पूर्व विधायक पथरिया लखन पटेल, जबेरा विधायक धमेन्द्र लोधी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष लता वानखेडे, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया, नीरज शर्मा, पप्पू तिवारी, राजकुमार धनोरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री पं.गोपाल भार्गव, नगरीय एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, गुलाब सिंह राजपूत, आकाश सिंह राजपूत, पूर्व विधायक लखन पटेल, गौरव सिरोठिया, हरिराम सिंह ठाकुर, लक्ष्मन सिंह, प्रदीप लारिया, राजबहादुर सिंह, टिंकू राजा राजपूत, अशोक चौबे, राजेश्वर सेन, तृप्ती बाबू सिंह, ढालसिंह बिसेन, लक्ष्मीनाराण यादव, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुधीर यादव, नारायण प्रसाद कबीर पंथी, अमित रायए राजू, अमित राय, बुंदेल सिंह, राजकुमार तिवारी, विनोद कपूर, दीपक विनोद, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, आशोक चौधरी, जगदीश, रतन ओसवाल, राजेश्वर सेन, प्रदीप राजोरिया, नितिन सोनी, दिलीप बचकैंया, अंकित सनकत, नितिन साहू, पप्पू तिवारी, हरिराम सिंह, नीकेश गुप्ता, अशोक सिंह बामोरा, अरविंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने 354 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुष्पहार पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन, उनके साथियों का भाजपा में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में राजेश रजक, राजेश ठेकेदार, गुलाब सेन, तुलसीराम सेन, संदीप सेन, कौशल्या सेन, पूरनलाल सेन, कैलाश सेन, महेंद्र सिंह, पप्पू सेन, गुरु सेन, राजेश, कोमल, प्रशांत देवलिया, भगवान सिंह, अर्पित पांडेय, बाबूलाल कुर्मी, दुर्गेश उपाध्याय, वकील खान, गोलू राय, जगदीश लोधी, दीपक जैन, सुधीर गुरहा सहित सेन समाज, कांग्रेसी पदाधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ली। 19 को सुरखी आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि भाजपा वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 तारीख को सुरखी पधार रहे हैं। श्री सिंधिया सुरखी हाई स्कूल के पास चक मैदान मे भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। श्री सिंधिया के साथ प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक गणों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, धर्मेन्द्र लोधी, सुधीर यादव भी सभा में उपस्थित रहेगें।