किसानों को मिल रहे बेहतर दाम, मंडी में गेहूं की आवक शुरू

किसानों को मिल रहे बेहतर दाम, मंडी में गेहूं की आवक शुरू
भोपाल, मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी  22 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। साथ ही बड़ी संख्या में मंडियों में गेहूं की आवक पहुंच रहे हैं।  इसके अलावा किसानों को इसके दाम भी बेहतर मिल रहे हैं।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

दरअसल राजधानी के करोंद मंडी की बात करें तो प्रतिदिन 4000 क्विंटल से अधिक की गेहूं बिक्री के लिए आवक पहुंच रहे हैं। इधर व्यापारी द्वारा उम्मीद जताई गई है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में भी आवक की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। जानकारी की माने तो करोंद मंडी में अब तक 21 हजार 301 क्विंटल तक आवक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा किसान सीधे तौर पर व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 500 क्विंटल तक नए चने की बिक्री भी हो रही है। जहां बीते 10 दिनों में 6000 क्विंटल चने की आवक हुई है। वही मंडी व्यापारियों की माने तो पिछले साल गेहूं की समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी के बाद इस साल भी बेहतर उत्पादन और खरीदी की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी गेहूं और चने के लिए बंपर आवक आते रहेंगे। इसके साथ ही उपज के दाम भी बेहतर तय होंगे। बता दे कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 22 मार्च से खरीदी शुरू होगी। जिसके लिए सरकार द्वारा गेहूं 1975 प्रति क्विंटल तक खरीदी जाएगी। वही अभी करोंद मंडी में गेहूं के भाव 1600 से 1929 प्रति क्विंटल लिए जा रहे हैं।