बिलहरा में कांग्रेस सेवादल की बैठक संपन्न

बिलहरा में कांग्रेस सेवादल की बैठक संपन्न
anil dubey सागर, विगत दिनों सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुरखी उप चुनाव को लेकर सेवादल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डा. राजेन्द्र चौबे की विशेष मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में बिलहरा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष मोहन पटेल ने कहा कि सेवादल का महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र चौबे ने कहा कि सुरखी उप चुनाव में सभी को जी-जान से जुटना है। संचालन नवनियुक्त सेवादल ब्लसक ध्वजा प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया। बैठक में विनोद सेन, सत्यम पटेरिया, विक्रम ठाकुर, कमलेश नाथ, राकेश गुरू, खुमान सीग, ओमकार तिवारी, सुदर्शन पटेल, सुंदरलाल अहिरवार, धर्मेंद्र रैकवार, शिवराज सिंह, अमजद पठान, कमलेश अहिरवार, कलू सोनी, जितेन्द्र सिंह सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार सत्यम पटेरिया ने माना।