CM शिवराज का बड़ा फैसला 10 शहरों में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू
भोपाल
भोपाल और इंदौर में कल रात से नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाया जा रहा है.आज भोपाल में cm शिवराज की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया.काफी दिन की जद्दोजहद के बाद कोरोना (Corona) के हालात को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया.इसी के साथ महाराष्ट्र से एमपी आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी.उन लोगो को एक हफ्ता आइसोलेटिशन में भी रहना होगा.
कोरोना संक्रमण के हालात को लेकर भोपाल में सीएम शिवराज की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया.कल यानि 17 मार्च बुधवार रात से भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा.महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक होने के कारण वहां से एमपी आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी.ऐसे सभी लोगों को एहतियात के तौर पर एक हफ्ता आइसोलेटिशन में भी रहना होगा.
रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा.आज हुई बैठक में ये भी फैसला किया गया कि अगर भोपाल इंदौर में मरीज कम नहीं हुए तो दोनों शहरों में हफ्ते में एक दिन कंप्लीट लॉक डाउन भी लगाया जा सकता है.
इसके साथ ही महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। साथ ही वहां के यात्रियों के लिए सात दिन का होम क्वारंटीन जरूरी है। भोपाल-इंदौर में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। सीएम ने सुबह में ही कह दिया था कि आज कुछ कठोर फैसला लेंगे। सीएम ने लोगों से अपील भी की थी कि आप कोविड नियमों का पालन जरूर करें क्योंकि एमपी में लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसके साथ ही भोपाल में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दिए गए हैं।
8 शहरों में बाज़ार 10 बजे के बाद बंद
मध्य प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा.इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद करना होगा.यह आदेश भी कल दिनांक 17 मार्च से लागू होगा.
दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। इसके साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक कर रहे थे और शासन को अपनी रिपोर्ट दे रहे थे। तीन दिनों से इंदौर और भोपाल में केस कम नहीं हो रहे थे। उसी के बाद सीएम ने यह फैसला आज लिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 