राज्य के विकास के लिए भाजपा की स्थिर सरकार, दावणगेरे में बोले पीएम मोदी

राज्य के विकास के लिए भाजपा की स्थिर सरकार, दावणगेरे में बोले पीएम मोदी

बेंगलुरु, कर्नाटक के दावणगेरे में पीएम मोदी ने विजय संकल्प यात्रा महा संगम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य में डबल इंजन सरकार को वापस लाने का फैसला किया है। कर्नाटक ने लंबे समय से अवसरवादी और स्वार्थी सरकारों को देखा है जिसने राज्य को प्रभावित किया है। इसलिए राज्य के विकास के लिए भाजपा की स्थिर सरकार की जरूरत है। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है।

यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र
उन्होंने कहा कि यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है। सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता...कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे? कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। आज सुखद संयोग है, आज विजय संकल्प रैली हो रही है और उसी समय कलबुर्गी, कर्नाटक में...जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव था और कलबुर्गी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर जीत गए।

बेंगलुरु में मेट्रो फेस-2 का उद्घाटन
इससे पहले बेंगलुरु मेट्रो के फेस-2 की 13.71 किमी लंबी लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंनें व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णराजपुरा (केआर पुरम) तक की मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई लोगों से बातचीत भी की। इस मेट्रो लाइन को 4,250 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसमें 12 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। इस इंस्टीट्यूट में इलाज और मेडिकल की पढ़ाई फ्री में होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आपका अतिथि या मेहमान नहीं हूं, मैं तो इसी धरती की संतान हूं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट