5 से 8 अक्टूबर तक विसर्जित की जाएंगी प्रतिमाएं
रायपुर। नवमी के बाद पांच अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार जगह-जगह विराजित दुर्गा प्रतिमाओं को पांच अक्टूबर से लेकर आठ अक्टूबर दोपहर दो बजे तक विसर्जित की जाएंगी। इसके बाद विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।
इसे भी देखें
पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में मिलेगा छूट का लाभ
नगर निगम ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया
विसर्जन की तैयारियो को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसमे तीनों अपर आयुक्तों अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी, अरविंद शर्मा और मुख्य अभियंता आर.के.चौबे को नोडल अधिकारी बनाया है। दशहरा उत्सव के लिए शहर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक आयोजन के लिए मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, उत्सव स्थलों सहित संबंधित मागर की सफाई व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपे हैं।
इसे भी देखें
श्री महाकाल लोक के लोकार्पण सजेंगे पूरे प्रदेश के मंदिर: शिवराज सिंह चौहान
विसर्जन कुंड में सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए एक समिति बनाई गई
दुर्गा विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी पर स्थित विसर्जन कुंड में सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, निशिकांत वर्मा, जोन आठ आयुक्त नेतराम चंद्राकर, जोन छह आयुक्त एके हालदार, जोन एक आयुक्त विनय मिश्रा, कार्यपालन अभियंता जल बद्री चंद्राकर शामिल हैं। इनके द्वारा दशहरा उत्सव/दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु शामियाना, लाइट, माइक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी देखें
ताजमहल में घटती पर्यटकों की रुचि, जानिए कारण
एनजीटी के नियमों का पालन जरूरी
नगर निगम आयुक्त चतुर्वेदी ने दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस, रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन-7 को सौंपा है एवं संबंधित जोन आयुक्त कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।