सरकार के लिए चिंता का विषय बनें विदेश से दिल्ली आए 35000 लोग

सरकार के लिए चिंता का विषय बनें विदेश से दिल्ली आए 35000 लोग
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पूरी तरह लॉकडाउन जारी है। अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव के पांच मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल 35 लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी है। खुद सीएम कई बार यह साफ कर चुके हैं कि इसपर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। लेकिन दिल्ली में मौजूद करीब 35 हजार लोग सरकार के लिए परेशानी का सबब बनते दिख रहे हैं। दरअसल, ये लोग 1 मार्च 2020 के बाद विदेश से वापस लौटे हैं और फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। अधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश इस पर दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों को कहा है कि विदेश से लौटे इन सारे लोगों के बारे में यह वेरिफाई करें कि ये 14 दिनों की अवधि में अपने घरों के अंदर पूरी तरह क्वारेंटाइन में रहें। इसके अलावा इनसे संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारेंटाइन होने की जरूरत बताई गई है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ है, उसे हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद डॉक्टर से अनुमति मिलने के बाद ही हॉस्पिटल छोड़ने की अनुमति मिलेगी। पूरे देश में लागू है लॉकडाउन देश में जनता कर्फ्यू के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान सभी लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी कहना है कि ज्यादा बेहतर होगा, लोग अपने घरों में रहें। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी जरूरत का सामान उनके दरवाजे तक पहुंचा दिया जाए। इसके लिए लोग ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस के अफसर और ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन खरीद के लिए जागरूक करने की बात तय हुई है। अब तक 606 मामले आए सामने इधर, देश के कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 606 पहुंच गई है। इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 42 लोग पूरी तरह से ठीक होकर हॉस्पिटल से घर पहुंच चुके हैं। कोरोना को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ) ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। दिल्ली में कोर्ट का कामकाज 15 अप्रैल तक स्थगित देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनज़र दिल्ली HC ने दिल्ली की सभी जिला अदालतों के कामकाज को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया है और साथ ही अगर संभव हो तो संबंधित जिला, सत्र न्यायाधीश अपने न्यायाधीशों और अन्य कर्मचारी अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति दे सकते हैं। बता दें, पिछले 24 घंटों में 10 नए मामलों के साथ कर्नाटक में ​अब तक कोरोना वायरस के कुल 51 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 3 मरीज़ ठीक/ डिस्चार्ज हो गए जबकि एक की मौत हो गई।