पुलिस के कामकाज से हर दिन 300 लोग असंतुष्ट

पुलिस के कामकाज से हर दिन 300 लोग असंतुष्ट
भोपाल, प्रदेश पुलिस के अफसर महकमें की छवि सुधारने के लिए भले ही लगातार प्रयास कर रहे हो, लेकिन पुलिस के कामकाज से हर दिन 300 लोग असंतुष्ट रहते है। यह खुलासा सीएम हेल्पलाइन में पहुंच रही शिकायतों से हुआ है। इस साल अचानक से पुलिस के खिलाफ शिकायत आने का सिलसिला तेज हुआ है। इस साल के महज 48 दिनों दिनों में शिकायतों का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक…

जागत गांव डाट काम

सीएम हेल्पलाइन में यह आंकड़ा प्रदेश के महज 21 जिलों का है। इन जिलों से हर दिन लोग पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर सीएम हेल्पलाइन में न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। हालांकि इनमें से कुछ जिलों  के पुलिस कप्तान इन समस्याओं को सुलझाने में तेजी दिखा रहे हैं। बताया जाता है कि इस साल के अब तक के 48 दिनों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में गुहार लगाई है। वहीं रीवा, ग्वालियर, सतना, भोपाल, जबलपुर, सागर के लोग भी हर दिन बड़ी ताकत में सीएम हेल्पलाइन में पुलिस कार्यवाही निष्पक्ष न होने को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इन सात जिलों से ही इस साल की पचास प्रतिशत शिकायतें सीएम हेल्प लाइन में हुई है। लगभग सात हजार शिकायतें इन सात जिलों से सीएम हेल्पलाइन में पहुंच चुकी है। बाकी की सात हजार के लगभग शिकायतें उज्जैन, सिंगरौली, छतरपुर, सीधी, मुरैना, शिवपुरी, राजगढ़, भिंड, छिंदवाड़ा, गुना, विदिशा, शहडोल, देवास और रायसेन जिलों से सीएम हेल्प लाइन में पुलिस के खिलाफ पहुंची हैं। ं