मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में इस मंत्री का नाम सबसे आगे

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में इस मंत्री का नाम सबसे आगे

भोपाल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और विश्वासपात्र को इस अहम पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सिंधिया को रोकने के लिए कांग्रेस का एक खेमा किसी नए चेहरों को प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में है। ऐसे में मुख्यमंत्री से सबसे करीबी गृह मंत्री बाला बच्चन का नाम इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। कांग्रेस की बैठक में इस बात पर मंथन किया गया है कि हारे हुए प्रत्याशियोंं को कमना नहीं दी जाएगी। ऐसे में कई दिग्गज इस पद की दौड़ से बाहर दिखाई दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ चाहते हैं बाला बच्चन को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिल जाए। बच्चन को सीएम नाथ का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद नाथ नहीं चाहते उनके विरोधी खेमे का कोई व्यक्ति इस पद पर बैठे। जिससे उनके समानांतर ताकत प्रदेश में खड़ी न हो। नाथ पहले से दिग्विजय की सलाह के साथ काम करते रहे हैं। अगर सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष पद पाने में कामयाब होते हैं तो इससे सीधे तौर पर दिग्विय सिंह का खेमा कमज़ोर होगा। 

नाथ ने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने का मन बना लिया है लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि अलग-अलग खेमे के किसी नेता को यह पद मिले। नाथ का इरादा पार्टी संगठन और सरकार में बदलाव करना है।अब नाथ के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देना है। कांग्रेस के विधायक, निर्दलीय और सपा और बसपा के विधायक सभी मंत्री पद के दावेदार हैं। नाथ केवल 6 मंत्री बना सकते हैं, लेकिन दावेदार 10 से अधिक हैं।