व्यापमं न जांच करा सका पूरी और न ही जारी किए रिजल्ट

व्यापमं न जांच करा सका पूरी और न ही जारी किए रिजल्ट

भोपाल
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) दस और 11 फरवरी को हुई कृषि विभाग की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा कराई। व्यापमं दो माह में रिजल्ट जारी नहीं कर सका है। वहीं परीक्षा में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलने के बाद कृषि स्नातक विद्यार्थियों ने परीक्षा को निरस्त कराने के लिए मोर्चा तक खोल रखा है। यहां तक अध्यक्ष सिंह का पुतला दहन करने तक की तैयारी कर ली है, जो करोना कर्फ्यू खत्म जलाया जाएगा।

गत माह अध्यक्ष केके सिंह ने मैपआईटी के संविदा सलाहकार विरल त्रिपाठी, सुहाब अब्दुला और प्रियंक सोनी जांच सौंपी। ये जांच 15 मार्च तक पूरी करनी थी, जो अभी तक नहीं हो सकी है। जानकारों का कहना है कि परीक्षा में गडबडी व्यापमं अधिकारियों नहीं बल्कि नेशनल स्टोक एक्सचेंज इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड मुंबई (एनएसईआईटी) के कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत से हुई है।