प्रदेश में नहीं थम रहा संक्रमण, 12,918 नए मरीज, 104 लोगों की मौत

प्रदेश में नहीं थम रहा संक्रमण, 12,918 नए मरीज, 104 लोगों की मौत

भोपाल
मध्यप्रदेश में हर दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ाें पर नजर डाली जाए तो 12,918 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 104 लोगों ने इस महामारी के चलते दम तोड़ दिया है. कुछ राहत देने वाली खबर ये है कि करीब 11 हजार लोगों ने इस संक्रमण को मात दे दी है और वे स्वस्‍थ हो गए हैं. वहीं बढ़ते आंकड़े अब कुल संख्या को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं और पांच लाख के करीब पहुंचते हुए अब तक 4,85,703 मामले हो गए हैं. वहीं मौत का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है.

एक्टिव मामलों की बात की जाए तो फिलहाल प्रदेश में 89,363 लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं. वहीं अब तक 3,91,299 लोगों ने कोरोना को पूरी तरह से हरा दिया है.

अब 5 जिला अस्पतालों में नवीनतम VPSA तकनीक आधारिक ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ये प्लांट भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और शहडोल में लगेंगे. हर प्लांट की कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपये है. इससे प्रति मिनट 300 से 400 लीटर ऑक्सीजन बनेगा. उन्होंने दावा किया कि एमपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि PSA तकनीक पर आधारित 8 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर भी काम किया जा रहा है. 4 जिलों में PSA प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है.

वहीं मध्यप्रदेश में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के बीच जबलपुर हाईकोर्ट ने अभूतपूर्व कदम उठाया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक की डिवीजन बैंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक बड़ा आदेश सुनाया. अपने आदेश में चीफ जस्टिस ने कहा-जब तक कानून व्यवस्था पर संकट नहीं है तब तक छोटे-मोटे अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाए. साथ ही 15 जून तक तक पैरोल और अंतरिम जमानत जारी रखी जाएं और अतिक्रमण न हटाए जाएं.