प्रदेश के 32 जिले लॉक, सीहोर, सीधी, हरदा, खंडवा में भी लगाया कोरोना कर्फ्यू

प्रदेश के 32 जिले लॉक, सीहोर, सीधी, हरदा, खंडवा में भी लगाया कोरोना कर्फ्यू

भोपाल
प्रदेश में गहराते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने और जहां पहले से कर्फ्यू लागू है, उसे बढ़ाए जाने का आदेश जिलों में कलेक्टर कर रहे हैं। सीहोर जिले में गुरुवार रात से 21 अप्रैल की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इसके आदेश धारा 11 के  तहत गुरुवार को कलेक्टर ने कर दिए हैं।

पन्ना उमरिया में कोरोना कर्फ्यू 22 अप्रेल तक बढ़ा दी गई है। खंडवा में 15 अप्रैल से 23 अप्रेल तक के लिए कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी हुआ है। वहीं खरगोन जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने को लेकर 17 अप्रैल को बैठक बुलाने का निर्णय कलेक्टर ने लिया है। वहीं सीधे जिले में गुरुवार रात से 26 अप्रैल तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार ने क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटीको जिले में सख्ती भरे फैसले लेने के अधिकार दिए हैं।