गोताखोरों की मदद से तालाब में कूदी युवती की बची जान, ऑनलाइन पढ़ाई से परेशान
भोपाल
तालाब में मौजूद गोताखोरों की टीम को पहले से ही कुछ अंदेशा था कि ऐसा कोई हादसा होने वाला है। युवती जैसे ही तालाब में कूदी। गोताखोरों की टीम तुरंत हरकत में आ गई। पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही एक युवती ने खुद की जान लेने के लिए तालाब में कूद गई। भोपाल के बड़े तालाब के पास एक युवती सुबह से ही वीआईपी रोड पर काफी समय से मौके की तलाश में थी लगातार उसकी कोशिश जारी थी।
मौका मिलते ही उसने वहां पर बने रेलिंग पर चढ़कर तालाब में कूद गई। नगर निगम के गोताखोर उस लड़की पर नजर बनाए रखे हुए थे। लगातार वो वीडियो बना रहे थे जिसके चलते उन्होंने लड़की का तालाब में कूदते ही अपनी तत्परता दिखाते हुए लड़की को तालाब भी से तत्काल बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि युवती ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से परेशान थी। उसे ऑनलाइन पढ़ाई समझ में नहीं आ रही थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थी और आत्महत्या करने के लिए तालाब में कूदी थी। गनीमत रही कि गोताखोरों ने समय रहते उस युवती को देख लिया। जिसकी वजह से उन्हे तैयारी का पूरा मौका मिल गया और उन्होंने बिना देरी किए युवती को जिंदा बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 