दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, साइज जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया में कई ऐसी जगह है, जो अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों का मन मोह लेती हैं। फिर चाहे वह पहाड़ी क्षेत्र हो या फिर समुद्री क्षेत्र हो। वैसे तो दुनिया में बहुत से खूबसूरत आईलैंड मौजूद हैं। लेकिन कुछ ऐसे आईलैंड भी है जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है।

ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह आइलैंड इतना छोटा है कि इसका साइज जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह आइलैंड न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास स्थित है। इस आइलैंड को दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहा जाता है, जिसका नाम है ‘जस्ट रूम इनफ’। इस आइलैंड पर केवल एक घर और एक पेड़ ही मौजूद है, अब आप इसी बात से अंदाजा लगा लें कि इसका साइज कितना होगा।

जानकारी के मुताबिक इस आइलैंड का साइज एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। इस आइलैंड का एरिया 3300 स्क्वायर फीट है। बता दें कि पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड मौजूद हैं और ये आइलैंड भी उनमें से एक ही है।

यहीं नहीं अपने इस साइज को लेकर यह आइलैंड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुका है। बताते चलें कि जस्ट रूम इनफ से पहले दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड का खिताब बिशप रॉक के नाम था।

जस्ट रूम इनफ आइलैंड पर पहले कुछ भी नहीं था और से ‘हब आइलैंड’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 1950 में इसे एक परिवार ने खरीद लिया और यहां पर एक घर बनवाने के साथ ही एक पेड़ लगवा दिया।