मुख्यमंत्री चौहान ग्राम सपनी दुआरी और सजहा बहरी भी पहुँचे

मुख्यमंत्री  चौहान ग्राम सपनी दुआरी और सजहा बहरी भी पहुँचे

 भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले के दौरे के दौरान ग्राम सपनी दुआरी भी पहुँचे। उन्होंने यहाँ बस दुर्घटना में मृतक दीपेश प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की और संवदेनाएँ प्रकट की। मुख्यमंत्री  चौहान ने इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन में मृतक दीपेश प्रजापति की बहन से उनके गाँव में आने की बात कही थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम सपनी दुआरी पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री  चौहान ग्राम सजहा बहरी भी गये, जहाँ उन्होंने मृतक राघवेन्द्र तिवारी के परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।