बारातियों की बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल
नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मंडला के बम्हनी क्षेत्र में ये हादसा हुआ, जब बारातियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए। एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया है कि घायलों को नैनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना को लेकर बताया गया है कि बारात की बस को चला रहा ड्राइवर शराब के नशे में था और लापरवाही से बस चला रहा था। कथित तौर पर इसी के चलते ये हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश में इसी हफ्ते सीधी में भी एक बड़ा बस हादसा हो गया था। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद तीन लोग अभी तक लापता हैं। हादसे के तीसरे दिन गुरुवार को नहर की चार किलोमीटर लंबी सुरंग मे एनडीआरएफ के जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता ना चल सका।
bhavtarini.com@gmail.com 