दमोह उपचुनाव: नाथ कल, दिग्गी 10, मुकुल वासनिक 12 अप्रैल को करेंगे चुनाव प्रचार
भोपाल
दमोह जिले के उपचुनावी दंगल में कल से कमलनाथ , दिग्विजय सिंह और मुकुल वासनिक उतरने जा रहे हैं। कल कमलनाथ दमोह में रहेंगे। दस अप्रैल से दिग्विजय सिंह यहां पर सक्रिय होंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को मुकुल वासनिक यहां पर रहेंगे। कमलनाथ कल चुनावी सभा करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अगली सभा खर्रा घाट के इमलिया में सभा करेंगे।
कमलनाथ के बाद यहां पर दस अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचेंगे। वे कहां पर सभाएं करेंगे या जिला कांग्रेस आज तय कर लेगी। वे जनसम्पर्क भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस के राष्टÑीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक 12 अप्रैल को यहां पर पहुंच रहे हैं। वे यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 