डॉक्टर, इंजीनियर, जज बनने योजना में निशुल्क कोचिंग
भोपाल
आदिवासी विद्यार्थियों को जेईई, नीट, क्लेट जैसी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए साल 2021-22 हेतु आकांक्षा योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आदिवासी विद्यार्थी को स्कूल, छात्रावास, भोजन व्यवस्था और शिक्षण सामग्री की सुविधा दी जाती है।
योजना में जो विद्यार्थी मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं साथ ही 10वीं के छात्र हैं वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए फॉर्म जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 10वीं पास करने के बाद 11वीं में जाने वाले छात्र सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विभाग के अफसरों ने बताया कि आदिवासी बच्चों के लिए यह योजना बीते दो वर्षों से संचालित की जा रही है। जिसमें प्रदेश स्तर पर चार संभागीय मुख्यालय काम कर रहे हैं। जबलपुर, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर इन मुख्यालयों में शामिल हैं। प्रत्येक मुख्यालय के अंतर्गत 200-200 सीट दी गई हैं। इस तरह प्रदेश स्तर पर 800 सीट हैं आदिवासी बच्चों के लिए। इस योजना में शामिल होने के लिए आदिवासी बच्चों को फॉर्म भरकर एंट्रेंस में बैठना होता है।
मेरिट में आने वाले छात्रों को उनकी पसंद के विषयों के आधार पर कोचिंग, स्कूल की सुविधा दी जाती है। साथ ही रहने, खाने, किताबों व अन्य सभी जरूरी खर्च विभाग द्वारा उठाए जाते हैं। प्रदेश स्तर पर हर मुख्यालय से कोचिंग का चयन कर छात्रों को उसमें पढ़ने भेजा जाता है। पिछले बैच के छात्रों ने क्लेट में बेहतर प्रदर्शन किया है। जेईई व नीट में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 