आयोग ने नहीं बढ़ाए मप्र लोक सेवा आयोग के सेंटर

आयोग ने नहीं बढ़ाए मप्र लोक सेवा आयोग के सेंटर

भोपाल
कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। बावजूद इसके मप्र लोक सेवा आयोग ने एग्जाम सेंटर नहीं बढ़ाए हैं। मसलन अब राजधानी समेत प्रदेशभर के 10 हजार 500 उम्मीदवारों को 8 सेंटरों पर ही एग्जाम देने होंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

हालांकि आयोग को सेंटर नहीं बढ़ाने के चलते कोविड एसओपी पालन में कराने में काफी मशक्कत का सामना करना पडेÞगा। गौरतलब है कि एमपीपीएससी ने वर्ष 2019 के मेंस एग्जाम कंडक्ट कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में एंट्री के दौरान मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही एंट्री मिलेगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी या नहीं।

आयोग ने सूचना जारी कर बताया कि एमपीएससी 2019 मेंस के एग्जाम प्रदेश के  आठ सेंटरों पर ही कंडक्ट कराए जाएंगे। इनमें से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, शहडोल के साथ-साथ छिंदवाड़ा एवं रतलाम में आयोजित होंगी।

एमपीपीएसी की इस बार की परीक्षा में विशेष बदलाव किए गए हैं। उनमें से आयोग द्वारा दी गई गई प्रश्नोत्तर पुस्तिका में निर्धारित समयसीमा में ही लेखन करना होगा। वहीं,अंगे्रजी माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भी निबंध का लेखन हिंदी में ही करना होगा। इसके अलावा परीक्षार्थी इस बार पारदर्शी पेन का ही उपयोग कर पाएंगे।