ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए यशोधरा राजे और कलेक्टर को करने पड़े प्रयास सप्लायर ने देने से किया था मना

ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए यशोधरा राजे और कलेक्टर को करने पड़े प्रयास सप्लायर ने देने से किया था मना
khemraj mourya शिवपुरी। कोरोना महामारी के दौर में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की अनिवार्यता जरूरी हो गई है। लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के बाद जब अस्पताल प्रबंधन ने सिलेंडर के लिए गाड़ी ग्वालियर पहुंचाई तो सप्लायर ने सिलेंडर सप्लाई करने से मना कर दिया। यह जानकारी जब शिवपुरी विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे तथा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के संज्ञान में आई तो फिर उनके प्रयासों से सिलेंडर की व्यवस्था हुई। सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने बताया कि ग्वालियर जब सिलेंडर लेने के लिए वाहन भेजा गया तो सप्लायर ने सिलेंडर देने से मना किया। उसने मना क्यों किया यह तो वह ही बता सकता है। लेकिन हमने इसकी जानकारी कलेक्टर को दी और उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रयास किए। मंत्री यशोधरा राजे को इसकी जानकारी मिली तो उनके हस्तक्षेप के बाद शिवपुरी अस्पताल को 65 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। यशोधरा राजे ने बताया कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही ऑक्सीजन टेग स्थापित होगा।