केंद्रीय मंत्री तोमर व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज आएंगे

केंद्रीय मंत्री तोमर व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज आएंगे

मंडल सम्मेलनों में करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

awdhesh dandotia मुरैना। केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज 10 अक्टूबर 2020 शनिवार को आज मुरैना आएंगे। कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा विधानसभाओं में होने वाले मंडल सम्मेलनों में बतौर मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय मंत्री तोमर प्रात: 10:00 बजे संत वाटिका पोरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात 1:00 बजे सेन समाज के सम्मेलन पोरसा नगर 2:00 बजे सिंग पुरा में सभा 3:00 बजे भानपुरा में सभा 4:00 बजे सुमावली में पलना में सभा 5:00 बजे जल का नगरा 6 बजे थरा में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 10:30 बजे जौरा में नगर ग्रामीण मंडल सम्मेलन 12:30 बजे बिल गांव में छरा मंडल सम्मेलन दोपहर 2:30 बजे रिठौरा मंडल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।