समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन सेसुधरेगी महिलाओं की स्थिति

समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन सेसुधरेगी महिलाओं की स्थिति
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण के बाद कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए 5 एस को आधार बनाकर उनके कल्याण के नए निर्णय लेगी।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के आधार पर महिलाओं से जुड़े नए निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व में भी सरकार ने महिला कल्याण को प्राथमिकता दी है। अब उनके कल्याण के लिए नए आयाम जोड़ते हुए अन्य आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाएँ और भी सशक्त हों।