पेंशन बहाली संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान
khemraj moryaशिवपुरी। कर्मचारियों की बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर गांधी वादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। यह महात्मा गांधी का देश है और हम सभी उनके बताये हुये तरीके से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपने आंदोलन को जारी रखे हुये हैं। अगर इसके बाद भी सरकारें कर्मचारियों की आबाज को नजर अंदाज करती रहीं तो हमें कांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद और भगतसिंह के बताये हुये रास्ते पर चलने में भी परहेज नही होगा। यह बात शिवपुरी प्रवास पर आये पुरानी पेंशन योजना बहाली संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कर्मचारियों की उपस्थिति में कही। गत दिवस पुरानी पेंशन बहाली संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिवपुरी प्रवास के दौरान होटल सनराईज में मंगलवार प्रात: 10 बजे से रखी गई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष निरंजन सिंह घरैया, विशेष अतिथि संजय मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, कमल गर्ग भोपाल, संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बंदना शर्मा, उप प्रांताध्यक्ष रेहाना सिद्वकी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, प्रदेश सचिव गोविन्द अवस्थी, ग्वालियर जिलाध्यक्ष पवन भारद्वाज, ग्वालियर जिला संयोजक राजेश कश्यप, ग्वालियर महामंत्री सुनील भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, राजकुमार सरैया, अरविन्द सरैया, मनमोहन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तारिक सिद्वकी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह द्वारा कोरोना वारियर्स जावेद अली, टीसा ओमेन, रानी मेहरा, विनीता निरंजन, प्रियंका झरवडे, बबीता कश्यप, निशा पंाडे, आदि का सम्मान किया गया। तथा कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष तारिक सिंद्वकी द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारी का आभार प्रकट किया। मंच का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा किया गया। बैठक में विपिन पचौरी,अमरदीप श्रीवास्तव, सुषमा गुप्ता, श्रीमती शबनम अली, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल, केदार शर्मा हैंडपंप कर्मचारी ंसंघ, वंदना श्रीवास्तव, नीरजा पाठक, दीप्ति लहरी, विद्या राजे, प्रीती शुक्ला, संजय भार्गव, हरिवल्लभ शर्मा, प्रदीप नरवरिया, अनिल मलावरिया, नीरज गुप्ता, आदि कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के निज निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं विशेष अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।