शाजापुर। कांग्रेस पार्टी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। इस पार्टी ने आजादी की लड़ाई में भाग लिया और देश को ब्रिटिश हुकुमत से मुक्ति दिलाई है। 133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है। जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए।
[caption id="attachment_6" align="alignnone" width="300"]

bhavtarini[/caption]
यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण परमार शुजालपुर ने स्थानीय महूपुरा स्थित दीनदयाल उपाध्याय भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, वल्लभभाई पटेल आदि इस पार्टी के नेताओं ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं संकल्प शक्ति के द्वारा हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन सकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रकार पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और हमारा विश्वास है कि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटीबना ने कहा कि संकल्प शक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के बदल पर कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा के कार्य में हमेशा जुटते रहे हैं और भविष्य में भी रात दिन परिश्रम करके स्वच्छ प्रशासन एवं सेवाभारी सरकार देना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने के लिए दस दिन का समय मांगा था।
सरकार बनते ही उनके इस संकल्प और वचन को प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने दस मिनिट में ही पूरा कर दिया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी वायदे जनता से किए हैं उन्हें संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है और ये संकल्प वचन पत्र के तौर पर प्रदेश के हरवर्ग के लोगों की तकदीर को बदलने का कार्य करेगा। चाहे बेटियों के विवाह की राशि ५१ हजार रुपए हो, ३०० रुपए से बढ़ाकर वृद्धजनों को पेंशन १ हजार हो या फिर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से लगाने का संकल्प हो। हर हाल में पूरा होकर रहेगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह परमार कालापीपल, राजपाल सिंह कालू सरदार शुजालपुर थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, दिनेश हुरकट, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट, कमल मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूराम कुंडला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबू खां खरखेर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सेंगर, आशुतोष शर्मा, अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कप्तान, पार्षद राजेश पारछे, गुलाना ब्लाक अध्यक्ष हीरेंद्रसिंह जादौन, अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु परमार, बेरछा ब्लॉक अध्यक्ष शब्बीर भाई, शाजापुर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, सचिन पाटीदार, पार्षद राजेंद्र सेंगर, कैलाश गवली, दरबारसिंह, विजेंद्र लाला, शादाब अली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडावंदन से किया गया। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने किया एवं आभार वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि सरदार मूसा आजम खान ने माना।