सिमगा पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार

सिमगा पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
सिमगा, मुखबिर की सूचना पर सिमगा पुलिस ने चार जुआरियों व बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब, जुआ व सट्टा पट्टी के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ जुआ एक्ट 13 के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चक्रवाय बाजार चौक के पास छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें अंजोरी धोबी पिता विष्णु धोबी 55 वर्ष, खेलावन सतनामी पिता प्यारेलाल सतनामी 30 वर्ष, आनंद सतनामी पिता महेरू सतनामी 35 उम्र 26 वर्ष, अशोक निषाद पिता महेश निषाद 40 वर्ष को सिमगा पुलिस ने घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया। इनके पास से नकदी रकम 1900 एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार व सुभाष दास एसडीओपी बलौदा बाजार के निर्देशन पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिल्दा मुक्तिधाम के पास काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, 7500 नगद जप्त कर 13जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।