नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।