कोरोना टीका से संबंधित जानकारी देने के लिए नियुक्त किए गए पांच अधिकारी

कोरोना टीका से संबंधित जानकारी देने के लिए नियुक्त किए गए पांच अधिकारी
भोपाल, आम जन तक पहुँचाई जाने वाली कोरोना वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी प्रेस और मीडिया के माध्यम से पहुँचाने एवं मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5 अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढें... क्लिक करें

डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले साल में किसानों की होगी डेढ़ लाख तक की बचत संचालक, राज्य स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो ने बताया कि मीडिया को कोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डॉ. संतोष शुक्ला अपर संचालक टीकाकरण, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मोबाइल नंबर 9425193964, डॉ. सौरभ पुरोहित उपसंचालक टीकाकरण, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मोबाइल नंबर 9753276544,  महेश दुबे पीआरओ जनसंपर्क (स्वास्थ्य विभाग) मोबाइल नंबर 9424445008,  दिलीप कुमार माथुर बीईई, आईईसी मोबाइल नंबर 9827044528 और  सुरेश कुमार टेकाम बीईई आईईसी ब्यूरो मोबाइल नंबर 7024097685 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।