एक दिन पहले मुख्यमंत्री के इस मामले में पहले ही नाराजगी जता चुके हैं
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के अफसर पुरुषोत्तम शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। पत्नी से मारपीट मामले में शासन को अपना जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह महिला प्रताडऩा नहीं बल्कि पुरुष प्रताडऩा का केस है। उसने बेटी तक पर हमला किया। मैंने उसके नाम मकान की रजिस्ट्री की है। एफडी कराई है। यह मेरी निजता का हनन है। इस मामले में शासन ने उन्हें मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा था। एक दिन पहले मुख्यमंत्री के इस मामले में पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद ही मंत्रालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इसमें मंगलवार शाम तक का समय दिया गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की जाने की बात कही गई थी। शासन स्तर से निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है।
वीडियो सामने आने के बाद पत्नी ने अब तक कहीं शिकायत नहीं की, लेकिन शासन पहले ही शर्मा को पद से हटा चुकी है। अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने शर्मा को नोटिस जारी कर दिया है। अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि शर्मा को 5 अक्टूबर को हाजिर होने के लिए कहा है। उनके जवाब देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, मामले में शर्मा का कहना है कि शासन को अपना काम करना है। सबकुछ उनके सामने है। पद से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह आचरण के खिलाफ है। सरकार का निर्णय सही है। मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। विभाग और सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई करे। जहां तक जवाब देने का सवाल है तो मैं अपना जवाब दूंगा। उसके बाद निर्णय शासन प्रशासन को करना है। उन्होंने कहा कि पत्नी भी मेरे खिलाफ शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं अपना घर पहले ही छोड़ चुका हूं। ऑफिस में ही रह रहा हूं। लेकिन यह घरेलू मामला है। मैं अपनी पत्नी से बात कर मामले को सुलझा लूंगा।
घटना के बाद शर्मा ने घर छोड़ दिया है। वे अब अपने ऑफिस में ही रह रहे हैं। यह उनका निज निवास है। इसी घर में उन्होंने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। घटना के बाद शर्मा ने घर छोड़ दिया है। वे अब अपने ऑफिस में ही रह रहे हैं। यह उनका निज निवास है। इसी घर में उन्होंने अपनी पत्नी से मारपीट की थी।
एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब
शर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी के बीच 12 साल से विवाद चल रहा है। एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। उस समय भी मैंने घर छोड़ दिया था। अभी भी घर छोड़ दिया है। वह मेरी निजी जिंदगी में दखल देती हैं। यह अधिकार किसी को भी नहीं है। लोगों से मिलने तक पर पाबंदी लगा रखी है।
यह है पूरा मामला
पूरा मामला रविवार को सामने आया। डीजी शर्मा ने पत्नी प्रिया के साथ मारपीट की, इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने एक्शन लिया। शर्मा रविवार सुबह एक परिचित से मिलने उनके त्रिलंगा इलाके में स्थित फ्लैट पर गए थे। उनके पीछे पत्नी भी पहुंच गई थीं। पत्नी ने हिडन कैमरा लगाया था। उन्होंने इसका वीडियो बनाया। यहां से शर्मा नाराज होते हुए निकल गए थे। इसके बाद दोपहर में पत्नी प्रिया और डीजी शर्मा के बीच घर में विवाद हो गया। इसी दौरान शर्मा पत्नी को पटककर पीटने लगते हैं। यह वीडियो उनके बेटे पार्थ ने अधिकारियों को भेजकर पिता के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग कर दी थी।
अब तक पति के खिलाफ शिकायत नहीं की
वीडियो सामने आने के बाद भी शर्मा की पत्नी ने अब तक उनके खिलाफ कहीं शिकायत नहीं की। इतना ही नहीं, उन्होंने इस संबंध में मीडिया से न तो बात की और न ही अपना पक्ष रखा। उन्होंने घर के दरवाजे तक किसी के लिए नहीं खोले।