आरक्षक सुनील श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित

आरक्षक सुनील श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित
भोपाल, पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने सोमवार को आरक्षक  सुनील श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।  श्रीवास्तव ने 23 वर्ष के कार्यकाल में 113 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इनका सेवा काल बेदाग रहा है।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक…

जागत गांव डाट काम

विगत 15 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएँ देने पर इन्हें डीजीसीआर से सम्मानित किया गया है। एडीजी  सागर ने आरक्षक सुनील श्रीवास्तव को पदक पहनाकर बेहतर सेवाएँ देने के लिए हार्दिक बधाई और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।