CM शिवराज ने कहा बजट में तंगी है, फिर भी हम विकास में BJP-कांग्रेस नहीं देखते

CM शिवराज ने कहा बजट में तंगी है, फिर भी हम विकास में BJP-कांग्रेस नहीं देखते

भोपाल
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने बरगी विधानसभा के जमुनिया के बड़ादेव पुराना पानी में 199 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने के बाद 100 लाख ही जारी किए जाने के विधायक संजय यादव के सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना के चलते राशि में कटौती की गई है। बाद में बजट में प्रावधान कर विकास कार्य किया जाएगा। यहां निर्माण कार्य फिनिशिंग की ओर है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक संजय यादव ने आरोप लगाया कि सरकार अनुसूचित जनजाति विरोधी काम कर रही है। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा विधायक की रुचि सिर्फ आरोप लगाने में है।

सवाल पूछने में नहीं है। हमारी सरकार अनुसूचित जनजाति विरोधी नहीं है। जो भी विकास कार्य चाहे वह भाजपा के हों या कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र के हों, वह हम पूरे करेंगे। कोरोना के चलते बजट में कमी जरूर आई है लेकिन हम बजट की व्यवस्था कर सभी को पूरा करेंगे। सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू की थी तो सूची से भाजपा विधायकों के क्षेत्र गायब कर दिए थे लेकिन हम विकास कार्यों में कांग्रेस और भाजपा नहीं देखते हैं।

मंदिर निर्माण को लेकर सदन में नोकझोकब्यूरो, भोपालजीवनी और अंबाह में पुरातत्व महत्व के प्राचीन मंदिरों के निर्माण नहीं होने को लेकर सदन के भीतर अच्छी नोकझोक हुई। प्रश्नकर्ता विधायक रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आपकी सरकार तो मंदिरों की सरकार है यह प्रस्ताव केन्द्र को भेज दिए जाए। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने सदन के भीतर कह दिया हां हमारी सरकार मंदिरों की सरकार है।

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर ने सवाल उठाया कि जीवनी और अंबाह में प्राचीन मंदिर नहीं बन पा रहे है। उन्होंने कहा कि कनकमठ सिहोनिया मंदिर और बागेश्वरी महादेव मंदिर निर्माण पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि यह मंदिर संस्कृति विभाग के अंतर्गत नहीं आते। इस पर तोमर ने कहा कि ये प्रस्ताव केन्द्र को भेज दिए जाए। आपकी सरकार को मंदिरों की सरकार है। इस पर सदन में गतिरोध पैदा हुआ और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा दिया कि हां हमारी सरकार मंदिरों की सरकार है।