रूस ने यूक्रेन पर किया तगडा हमला, दागीं 33 मिसाइलें, 20 की मौत

रूस ने यूक्रेन पर किया तगडा हमला, दागीं 33 मिसाइलें, 20 की मौत

कीव, रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में 33 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के निप्रो शहर में नौ मंजिला इमारत पर मिसाइल गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 73 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी हेड किरिलो टिमोशेंको ने बताया कि मरने वालों में 15 साल की एक बच्ची भी शामिल है। हमले के बाद रेस्क्यू टीम ने इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

33 में से 21 रूसी मिसाइलें हमले से पहले ही तबाह कर दी: जेलेंस्की 

इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि 33 में से 21 रूसी मिसाइलें हमले से पहले ही तबाह कर दी गईं। यूक्रेन के एनर्जी मिनिस्टर जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला किया है। इससे देश के बड़े इलाके में पावर सप्लाई रुक गई। अस्पतालों और रिहायशी इमारतों तक में बिजली बंद हो गई। ज्यादातर इलाकों में इमरजेंसी ब्लैकआउट लागू है।

15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं
रूस ने जंग शुरू होने के बाद 29 दिसंबर को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला करते हुए समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागी थीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए थे। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। इनमें से दो पोलैंड में गिरीं थीं। तब कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में ही रहने को कहा था।

नागरिकों को छुड़ाने के लिए कीव में लोगों ने रुस के खिलाफ प्रदर्शन किया
कीव में लोगों ने रूस के कब्जे से यूक्रेन के सैनिकों और नागरिकों को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन किया है। दरअसल रूस पर आरोप लगे हैं कि फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद से उसने यूक्रेन के कई सैनिकों और नगारिकों को गलत तरीकों से अपनी कैद में रखा है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रहा है। इधर, अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी यूक्रेन पर हवाई हमलों के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों ने हवाई हमलों में आम लोगों के मारे जाने के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुनियाभर के नेताओं से यूक्रेन के समर्थन में आगे आने की अपील भी की।

इसे भी देखें

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट