पंजाब हेल्थ सेक्टर का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी: सीएम भगवंत मान बोले-सेहत योजना आयुष्मान से 10 गुना बेहतर
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार के चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने “शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ” श्रृंखला के तहत यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।
आयुष्मान बनाम सेहत योजना: क्या है फर्क?
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की Ayushman Bharat Yojana की तुलना में पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना को ज्यादा प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि जहां आयुष्मान योजना शर्तों के साथ सीमित है, वहीं सेहत योजना पूरी तरह सार्वभौमिक और बिना शर्त है।
10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
सीएम मान के अनुसार, इस योजना के तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज। सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा। आसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हेल्थ कार्ड। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली ऐसी योजना है जो सभी वर्गों को समान स्वास्थ्य सुविधा देती है।
डेटा के जरिए सरकार का दावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 लाख से अधिक लोग योजना में पंजीकृत। 1.6 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज। लगभग 900 अस्पताल योजना से जुड़े। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि पंजाब के लोग स्वस्थ रहें।
स्वास्थ्य बजट और खर्च में बड़ा अंतर
सीएम मान ने कहा, पंजाब सरकार 3 करोड़ लोगों पर ₹2000 करोड़ खर्च कर रही है। जबकि केंद्र सरकार 140 करोड़ आबादी पर ₹9300 करोड़ खर्च करती है। इस आधार पर उन्होंने दावा किया कि पंजाब प्रति व्यक्ति लगभग 10 गुना ज्यादा खर्च कर रहा है।
आम आदमी क्लीनिक: हेल्थ मॉडल की रीढ़
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 883 आम आदमी क्लीनिक चालू। 100 नए क्लीनिक जल्द शुरू। 400 क्लीनिक निर्माणाधीन। 47 जांच और 107 दवाएं मुफ्त। 94% मरीज संतुष्टि दर। उन्होंने बताया कि OPD संख्या 5 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
डॉक्टरों और स्टाफ की रिकॉर्ड भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि 948 जनरल डॉक्टर और 627 विशेषज्ञ भर्ती। 300 नर्सिंग स्टाफ और 250 फार्मासिस्ट नियुक्त। यह पिछले 75 वर्षों की कुल भर्ती का 35% है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस। 7 बड़े मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन। जिला अस्पतालों में हॉटलाइन सेवाएं शुरू। आधुनिक उपकरणों पर ₹400 करोड़ से अधिक खर्च। डायग्नोस्टिक सेवाओं में बड़ा विस्तार। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026 तक सभी जिला अस्पतालों में MRI सुविधा। CT स्कैन सेवाओं में 33% वृद्धि। अमृतसर, मोहाली, पटियाला में PET स्कैन की तैयारी। 200+ केंद्रों पर मुफ्त एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड।
AI से कैंसर स्क्रीनिंग और नई तकनीक
तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग की शुरुआत। 9,000+ महिलाओं की जांच। 1 लाख से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच। क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी प्रोजेक्ट। 22 क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन। “मिशन अमृत” के तहत हार्ट मरीजों के लिए प्रोजेक्ट। स्ट्रोक प्रोजेक्ट से 100+ मरीज लाभान्वित। योग और विशेष संस्थान। मुख्यमंत्री ने बताया कि “योगशाला अभियान” के तहत रोज 8000 सत्र। 2 लाख लोग लाभान्वित। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलेरी साइंसेज से मरीजों को राहत। मेडिकल एजुकेशन में बड़ा विस्तार। 7 नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन। 600 नई MBBS सीटें बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य को एक स्वस्थ और मजबूत हेल्थ मॉडल बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com
