27मार्च शुक्रवार आज का राशिफल

27मार्च शुक्रवार  आज का राशिफल

मेष:

समय का पहिया इस वक्‍त आपके अनुकूल चल रहा है। चन्द्र-शुक्र की आपकी राशि में युति सकारात्मक संकेत दे रही है। इससे आपकी प्रतिष्ठा को लाभ होगा और समाज में आप एक सम्‍मानित व्‍यक्ति के तौर पर स्‍थापित होंगे। इस वक्‍त आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मेलजोल से लाभ मिलेगा। प्रियजनों से फ़ोन पर ही बातचीत होने से आनन्द में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

समय का पहिया आपके पक्ष में चल रहा है। राशि स्वामी शुक्र का चंद्रमा से योग आपके लिए किसी विशेष लाभ का संकेत दे रहा है। मन और देह को तो आराम, पर ख़ाली दिमाग़ को बहुत काम मिलेगा। निवेश में क्षणिक लाभ का हर्ष होगा। आपका कोई रुका हुआ काम इस वक्‍त फिर से पटरी पर आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। आज भाग्‍य 80 फीसदी आपका साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज न करें। निरर्थक कहासुनी से बचें। किसी के साथ किसी भी बात पर बहस में न पड़ें तो आप फायदे में रहेंगे। मन में चैन भी रहेगा तो किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है। ध्यान और योग में मन लगाएं। कुछ गाएं-गुनगुनाएं। राजनीतिक जान पहचान से दूरगामी लाभ का योग निर्मित होगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

समय का पहिया आज आपको मिश्रित फल दे सकता है। आपकी राशि पर शनि की सप्तम दृष्टि जहां बेचैन करेगी, वहीं राशि स्वामी चन्द्रमा की शुक्र संग युति होने से आपके कई काम बनने लगेंगे और सुकून मिलेगा। बेसिर पैर की चिन्ता परेशान कर सकती है। अच्‍छे भाव से परिस्थितियों का मूल्यांकन आपको आत्‍मबल देगा। अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। भाग्‍य आज 67 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से संपर्क से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में इज़ाफ़ा होगा। संवेदनशीलता बढ़ेगी। जिनसे सीधा सरोकार नहीं है वे खबरें भी आपको परेशान कर सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ मिलकर घर पर ही कुछ रचनात्‍मक कर सकते हैं, जिससे मन को संतोष मिलेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए मिला-जुला साबित हो सकता है। हो सकता है आपको निवेश से फायदा हो, लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन चलाने से यथासंभव बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। ग़ैरज़रूरी चिंतन से दिमाग़ को तनाव दें और जरूरी कामों में लगाएं तो बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज वक्‍त का पन्‍ना आपकी किस्‍मत में अच्‍छी बातें लिख रहा है। आज अपनों के साथ आप आनंद की प्राप्ति करेंगे। दोस्तों से लाभ की संभावना बलवती होगी। किसी अच्छी खबर से मन मस्त होगा। निवेश में क्षणिक तेज़ी से आनन्द मिलेगा। क़ानून का पालन करें और परिवार के साथ घर में समय बिताएं। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला है। पीठ और कमर में कष्ट के साथ मांसपेशियों का दर्द बेचैन कर सकता है। काम धंधे पर पर क्षणिक रूप से उलटा असर होगा। अनावश्यक मानसिक चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। किसी पुराने मित्र से अरसे बाद संपर्क से अंतर्मन हर्षित होगा, लेकिन समय इस वक्‍त उचित दूरी बनाए रखने का है। अपना और अपने परिवार का ध्‍यान रखें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज का समय आपके अनुकूल है। आज भय नष्ट होगा। बॉस का सहयोग मिलेगा। काम भावना प्रबल होगी। सुख की तलाश बाहर नहीं, भीतर करें। कोई अच्छी खबर गुदगुदाएगी। आज नौकरीपेशा और व्‍यापारियों को खासा लाभ हो सकता है। बेहतर होगा कि थोड़े वक्‍त की परेशानी को छोड़कर कोई बड़ा फैसला न लें। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज का समय मिश्रित है। निवेश में हानि से उलझन होगी। वाहन न चलाएं। घर में आराम फ़रमाएं। कुछ देर मौन रहें। इधर का उधर न करें। जो होता है उसे होने दें। भयभीत होकर नहीं, साक्षी भाव से परिस्थितियों का आकलन और मूल्यांकन करें। परिवार में संयम बरतें और धैर्य से काम लें और किसी की बात का बुरा न मानें। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

 कुंभ:

समय सामान्य है। बॉस की क्षणिक नाराज़गी से व्यथित न हों। लाभ के संकेत मिलेंगे। हर ख़बर पर कान न दें। निरर्थक भयभीत होने से भय का विस्तार ही होगा, इस तथ्य को समझें। अपनों से बाचचीत से मन में हर्ष होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा और दोस्‍तों से काफी समय बाद बात करके मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मीन:

समय का यह हिस्सा आपके लिए सकारात्मक होता दिख रहा है। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको ख़ास होने का अहसास कराएगा। मां-पिता के किसी निर्णय से लाभ होगा। कोई अच्छी खबर अंतर्मन को चैन देगी। आपका कोई काम इस वक्‍त बनता हुआ दिख रहा है। जिससे मन में नई ऊर्जा उत्‍पन्‍न होगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।