स्थगित हुई परीक्षा की फीस वापसी अंतिम तिथि 31 मार्च की गई

स्थगित हुई परीक्षा की फीस वापसी अंतिम तिथि 31 मार्च की गई

भोपाल

 मध्यप्रदेश  में छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। जहां प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड  भोपाल द्वारा स्थगित हुई परीक्षा की फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल फीस वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च थी। जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। अब परीक्षार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर फीस वापसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

दरअसल 2020 के प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट परीक्षा  MPPEB द्वारा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद उम्मीदवारों द्वारा फीस वापसी के लिए आवेदन 10 मार्च से शुरू किया गया था। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2021 रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। वहीं उम्मीदवार फीस वापसी के लिए MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट (official website) पर आवेदन कर सकते हैं।


MPPEB के ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदकों के बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वही फीस वापस ना आने की स्थिति में आवेदन संख्या के साथ आवेदक स्थिति की जांच कर सकेंगे और इसकी जानकारी MPPEB को उपलब्ध करा सकेंगे।